राजस्थान का भारत में अपना एक अलग ही महत्व है राजस्थान के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी.......
![]() |
Rajasthan Desert Image |
■ राजस्थान का इतिहास ■
राजस्थान का इतिहास प्रागैतिहासिक काल से शुरू होता है
1800 ई. में सर्व प्रथम जॉर्ज टाॅमस ने इस क्षेत्र के लिए "राजपूताना" नाम का प्रयोग किया था।
कर्नल जेम्स टॉड ने 1829 ईसवी में प्रकाशित अपनी पुस्तक " एनल्स एंड एक्टिविटीज ऑफ राजस्थान" (Annals And Antiquities Of Rajasthan) में इसे राजस्थान नाम दिया। राजस्थान भारत की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है और बहुरंगी विविधता तथा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से भरा है साथ में राजस्थान ने अपने आप को बदलते समय के साथ ढाला है । स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात इतने वर्षों में बहुआयामी सामाजिक और आर्थिक प्रगति की है क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है राज्य का आकार विषम कोणीय चतुर्भुज। के समान पतंग (kite) जैसा है
●राज्य का नाम - राजस्थान
●सरकार - संसदीय तंत्र वाला संप्रभु व सामाजिक एवं लोकतांत्रिक गणराज्य
● स्वतंत्रता प्राप्ति - 15 अगस्त, 1947
● सविधान- भारत का संविधान। 26 जनवरी 1950 को पूर्ण रुप से लागू।
● राजधानी - जयपुर
● क्षेत्रफल- 342239 वर्ग किलोमीटर
● उत्तर से दक्षिण विस्तार- उत्तर में गंगानगर जिले के कोणा गांव से दक्षिण में बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ तहसील के बोर कुंडा गांव तक 826 किलोमीटर है।
● पूर्व से पश्चिम विस्तार- पूर्व में धौलपुर की राजखेड़ा तहसील से पश्चिम में जैसलमेर जिले की सम तहसील तक 869 किलोमीटर है।
● राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा लगभग 5920 किलोमीटर है।
● प्रशासनिक प्रभाग- 33 जिले एवं 7 संभाग।
● जिलों की संख्या - 33
● तहसीलों की संख्या - 314
● कुल गांव की संख्या- 44762
● उच्च न्यायालय- जोधपुर
● राजस्थान का वित्तीय वर्ष - 1 अप्रैल से 31 मार्च
● राज्य कैलेंडर - शक सावंत
● राजमुद्रा - रुपया ( मुद्रा चिन्ह " रू " जो 15 जुलाई 2010 से स्वीकृत है)
![]() |
Rajasthan Desert |
■ राजनैतिक दल ■
● भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह - हाथ)
● भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह - कमल)
■ राज्य दिवस■
● स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त
● गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी
● गांधी जयंती- 2 अक्टूबर
● राजस्थान स्थापना दिवस- 30 मार्च
■ राज्य प्रतीक ■
● राज्य पक्षी- गोडावण
● राज्य पशु- चिंकारा
● राज्य पुष्प- रोहिडा
● राज्य वृक्ष- खेजड़ी
● राज्य खेल- बास्केटबॉल
● राज्य लोक नृत्य- घूमर
● राज्य गीत- केसरिया बालम पधारो नी म्हारे देश
■ जनगणना ■
● कुल जनसंख्या- 68548437
● लिंगानुपात- 928
● सबसे ज्यादा लिंगानुपात वाला जिला- डूंगरपुर 994
● सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला- धौलपुर 846
● जनसंख्या घनत्व- 200 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर
● सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाला जिला- जयपुर 595 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर।
● सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला- जैसलमेर 17 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर
● दशकीय वृद्धि दर- 21.3%
■ साक्षरता दर ■
● कुल साक्षरता- 66.01%
● महिला साक्षरता- 52.01%
● पुरुष साक्षरता- 79.02%
● सबसे ज्यादा साक्षरता वाला जिला- कोटा 76.06%
● सबसे कम साक्षरता वाला जिला- जालौर 54.09%
● राजस्थान का ह्रदय- अजमेर
● राजस्थान का प्रवेश द्वार- भरतपुर
● सबसे लंबा राजमार्ग- N.H.-15
● सबसे छोटा राजमार्ग- 71B
कृपया पोस्ट शेयर करें